Big News: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली..

https://youtu.be/VxoDVMDBCcQ

लक्सर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है ताजा मामला पीत पुर गांव का है जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी गनीमत यह रही की गोली युवक के पांव में लगी गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है गोली मारने वाला आरोपी युवक पास के ही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है दोनों युवकों के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था जिसके बाद आज सुबह एक युवक ने पीड़ित के घर पर आकर उसको गोली मार दी घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली लक्सर पहुंच जमकर हंगामा किया पुलिस ने गोली मारने वाले युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *