बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल…

Share your love

LokJan Today: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गईं हैं। नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने साइना नेहवाल को सदस्यता दिलाई। उनकी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा,”पीएम नरेंद्र मोदी से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया मुझे खुशी है कि मैं बीजेपी का हिस्सा बनी हूं, जो देश के लिए काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी”।

29 साल की साइना नेहवाल हैदराबाद की रहने वाली हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं। साल 2009 जहां साइना नेहवाल दूसरे नंबर पर रह चुकी हैं तो वहीं 2015 में नंबर का ताज भी पहन चुकी हैं।साइना ने साल 2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से शादी की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *