आखिर क्यों नाराज हुए विधायक राजेश शुक्ला…!
Share your love
रिपोर्ट: राजीव चावला
किच्छा: नवीन गल्ला मंडी परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन तो किया गया लेकिन यहां जिला स्तरीय अधिकारियों के ना पहुंचने से विधायक राजेश शुक्ला खफा हो गए। नाराज विधायक ने बहुउद्देश्यीय शिविर का बहिष्कार कर दिया और मौके से चले गए।
दरअसल हुआ यह कि किच्छा के नवीन गल्ला मंडी परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कहा कि मौजूद अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन होने वाले काम को यह कहकर नहीं किया जा रहा है कि शिविर में ऑनलाइन सिस्टम नहीं है।
जनता द्वारा इसकी शिकायत शिविर में मौजूद सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा से की गई तो विपिन ने एक पटवारी से इसका कारण पूछा। विपिन के अनुसार उक्त पटवारी ने उनसे ही पूछ लाया कि आप कौन हैं? इसके बाद दोनों में बहस हो गयी। करीब 12:30 बजे जब विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे तो शिविर में डीएम, एसडीओ और एडीएम को न देख विधायक शुक्ला बिफर गए।
उन्होंने मौजूद एसडीएम विवेक प्रकाश से कहा कि जब यह बहुउद्देश्यीय शिविर है तो यहां पर जिला स्तरीय अधिकारी क्यों मौजूद नहीं हैं? अगर यहाँ पर जिला स्तरीय अधिकारी ही नहीं है तो इस शिविर का क्या फायदा है? क्योंकि फरियादियों की शिकायत को यहां मौजूद अधिकारी सुन नहीं रहे हैं और इनके ऊपर के अधिकारी यहां मौजूद नहीं हैं तो शिकायत किससे की जाए? इस पर विधायक नाराज हो गए।
वहीं विपिन जल्होत्रा के द्वारा उनके साथ हुए बर्ताव को जब विधायक शुक्ला को बताया गया तो विधायक ने शिविर का बहिष्कार यह कहते हुए कर दिया कि एक तो यहां अधिकारी नहीं हैं। दूसरा जो अधिकारी यहां पर हैं वह हमारे लोगों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। ऐसे में मैं शिविर में नहीं रुक सकता। इसके बाद एसडीएम विवेक प्रकाश द्वारा काफी देर तक विधायक शुक्ला को मनाने की कोशिश की गई लेकिन विधायक शुक्ला नहीं माने और मौके से चले गए।फिलहाल खबर लिखे जाने तक शिविर में पहुंचे फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर डटे हुए थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
