आखिर क्यों पूर्व सीएम हरीश रावत बैलगाड़ी पर हुए सवार…!

Share your love

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने विरोध के अनोखे तरीकों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, और एक बार फिर उन्होंने यह दिखा दिया की सरकार को घेरना हो तो तरीका भी कुछ अलग अपनाया जाना चाहिए। आपको बता दे कि हरीश रावत 14 जून को नई दिल्ली से दून आए थे। वह 14 दिन होम क्वारंटीन रहे। रविवार को उनकी यह अवधि पूरी हो गई।

वहीं पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। हरीश रावत ने बैलगाड़ी पर सवार होकर यह संदेश दिया कि अब आम आदमी के कंट्रोल से बाहर पेट्रोल और डीजल के दाम होते चले जा रहे हैं।

वही हरीश रावत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बाद खाने-पीने के सामानों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे जो सत्ता में आने के बाद सरकार भूल गई इसलिए कांग्रेस लगातार बढ़ती महंगाई का विरोध करेगी ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *