अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अनिल बलूनी से की मुलाकात

Share your love

भारतीय सिने जगत की विख्यात अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मनीषा कोइराला स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को हराया।

अस्वस्थ चल रहे सांसद बलूनी 3 माह से अधिक समय से मुंबई में अपना उपचार करा रहे हैं। इससे पूर्व कैंसर को मात देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सांसद बलूनी से भेंट की थी। वह कैंसर के क्षेत्र में सांसद बलूनी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं।
सांसद बलूनी के हाल-चाल लेने आई मनीषा कोइराला ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किन जानकारियों और जागरूकता से समय रहते कैंसर को मात दी जा सकती है। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति को भी उपचार का अहम हिस्सा बताया। कोइराला ने उपचार के दौरान और बाद की जीवन शैली और दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां व सावधानियां भी साझा की।

जिस तरह कैंसर को हराकर युवराज सिंह ने मुख्य क्रिकेट में वापसी की थी उसी तरह मनीषा कोइराला भी पुनः अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और काम कर रही हैं। सांसद बलूनी ने उनकी सदाशयता के लिए आभार जताया और मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *