आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर से चोरी

Share your love

 

LokJan Today(गाजियाबाद): आम आदमी पार्टी के बागी नेता और देश-दुनिया में मशहूर कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार गाजियाबाद स्थित आवास के बाहर से चोरी हो गई। चोरी की इस घटना का खुलासा होते ही गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 में रहते हैं और कार उनके आवास के बाहर खड़ी थी, शनिवार सुबह कार गायब थी। कुमार विश्वास की ओर से मिली शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और कार की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *