लाखों रुपए से बनी सड़क एक साल भी नहीं चल सकी…
Share your love

रिपोर्ट: विकास राय
दिनेशपुर: गदरपुर- मटकोटा मार्ग फिर एक बार चर्चाओं में तूल पकड़ लिया है। सड़क की जर्जर हालात को लेकर स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस युवा कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्र होकर डबल इंजन सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए स्थानीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

बता दे 75 करोड़ से बनी दिनेशपुर – मटकोटा सड़क एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। वही लाखो रुपाए से बनी सड़क एक साल भी नहीं चल सकी, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता जयनगर शिव मंदिर में एकत्र होकर स्थनीय विधयक व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष किशोर हालदार ने कहा है कि स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे हमेशा झूठ बोलते हैं, उन्होंने कहा था कि 67 लाख रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है। लेकिन अभी भी सड़क पर कोई भी जमीनी स्तर पर कार्य नहीं किया गया है।
मटकोटा गदरपुर रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा एसआईटी से जांच किए जाने की बात लगातार 2 वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन इन 2 वर्षों में कई लोगों की मौत इस सड़कों पर गड्ढे की वजह से हो गई है। और लगातार लोग इस गड्ढे में गिर कर चोटिल होते आ रहे हैं। तथा कई लोग विकलांग भी हो चुके हैं ।
वही कांग्रेसियों का कहना है जांच हमें नहीं चाहिए , हमें काम चाहिए । वहीं स्थानीय महिलाओं का कहना है कि इस मार्ग में इन 2 वर्षों में कोई भी रिपेयर का काम नहीं किया गया है। और लगातार आए दिन लोग बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर सरकार जल्द इन बड़ों बड़ों को नहीं भर पाती है तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस मौके पर अमरनाथ सिंह, सुमन पंत, द्रौपती देवी, श्रीराम, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, मंगल सिंह, मदन सिंह जी, रामरतन सिंह, कमलेश मंडल, दीपांकर बाल, अमित कुशवाह, दिलीप रस्तोगी, हरेंद्र यादव, संजय सिंह, नवनीत सिंह, महेश कुमार, मुकेश शर्मा, संदीप कुमार,राजकुमार, सूरज आदि उपस्थित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
