जम्मू-कश्मीर: BSF ने पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन को मार गिराया, 250 मीटर अंदर रहा था उड़, हथियार भी बरामद
Share your love

जम्मू: शनिवार सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पनसर इलाके में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के इरादे से उड़ाए इस ड्रोन में हथियार भी लगे थे।
ये ड्रोन भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर था। बीएसएफ के जवान ने 9 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया। आगे की जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचना देते हुए कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे।
Jammu & Kashmir: Weapons recovered from the Pakistani drone shot down by Border Security Force (BSF) personnel in Kathua today. https://t.co/GP0wTMvGCU pic.twitter.com/R1Hl0Ah4Kp
— ANI (@ANI) June 20, 2020
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
