जम्मू-कश्मीर: BSF ने पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन को मार गिराया, 250 मीटर अंदर रहा था उड़, हथियार भी बरामद

Share your love

जम्मू: शनिवार सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पनसर इलाके में बीएसएफ ने  एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के इरादे से उड़ाए इस ड्रोन में हथियार भी लगे थे।

ये ड्रोन भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर था। बीएसएफ के जवान ने 9 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया। आगे की जांच की जा रही है।  वहीं अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचना देते हुए कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *