पुलिस ने दबोचे कुख्यात के शूटर!

रिपोर्ट शादाब रुड़की

रुड़की की गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है गंगनहर पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात बदमाश प्रवीण बाल्मीकि के लिए फिरौती की रकम को इकट्ठा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से आज ही फिरौती में मिली एक लाख रुपये की रकम भी बरामद की है पुलिस को दोनो के पास के दो तमंचे भी मिले है पूछताछ में इन्होंने बताया कि जेल में बंद प्रवीण बाल्मीकि से यह दोनों वाट्सएप्प के जरिये बातचीत करते थे और उसके ही निर्देश पर फिरौती की रकम को इकट्ठा करने का काम करते थे फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है

बता दे कि जेल में बंद कुख्यात बदमाश प्रवीण बाल्मीकि के द्वारा अक्सर फिरौती की रकम मांगे जाने के मामले सामने आते रहते है फिरौती की रकम नही मिलने पर उसके शूटर गोली मारने से भी नही चूकते है पुलिस ने कई बार उसके लिए काम करने वाले शूटर को भी गिरफ्तार किया है यह शायद पहली बार है कि जब पुलिस ने फिरौती की रकम के साथ रकम इकट्ठा करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने सबूत के तौर पर जेल में बंद प्रवीण बाल्मीकि के साथ वाट्सएप्प पर की गई बातचीत के स्क्रीन शॉट भी लिए है पुलिस ने आज इन्हें नेहरू स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया है और अभी इनसे गहनता से पूछताछ चल रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *