Breaking: 485 करोड़ के पासवर्ड के लिए मर्डर!

Share your love

 

देहरादून के मैक्स अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत अवस्था मे छोड़ कर फरार युवकों में से 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ! हत्या का खुलासा सिनकर पुलिस भी भौचक्की रह गयी शकूर हत्या एक नहीं दो नहीं बल्कि 485 करोड़ के लिए की गयी आखिर क्या है पूरा मामला आइये जानते है

अरुण मोहन जोशी एसएसपी देहरादून

https://youtu.be/0D2KPfMepYc

गुरुवार को राजधानी देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में कुछ अज्ञात युवक एक अब्दुल शकूर नाम के मरीज को लेकर पहुंचे ! जब डाक्टरो ने मरीज को मृत घोषित किया तो अज्ञात युवक अपने अपने साथी को हॉस्पिटल में ही छोड़कर फरार हो गए जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी ! पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की !

 

अस्पताल में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई ! चंद घंटों में ही पुलिस ने इस हत्या से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ! जिनसे पूछताछ करने के बाद पता चला कि ये हत्या 485 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी यानी बिटक्वाइन से सम्बंधित पासवर्ड के लिए की गई है ! पासवर्ड को अब्दुल शकूर से लेने के लिए इन आरोपियों ने अब्दुल को बेरहमी से पीटा ! हलात ज्यादा बिगड़ने के बाद इनमे से 4 लोग अब्दुल को लेकर अस्पताल गए थे ! इस हत्या में 9 लोग शामिल थे जिनमें से 4 अभी भी फरार बताये जा रहे है ! ये सभी आरोपी केरल के निवासी है ! मृतक अब्दुल शकूर क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट कराने का काम करता था और ये भी केरल का ही निवासी था जो इन 9 आरोपियों का दोस्त बताया जा रहा है ! ये हत्या 485 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी के पासवर्ड को लेकर की गई थी !मामले के 4 अन्य आरोपी फरार बताये जा रहे हैं ! जिनकी तलाश की जा रही है !

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *