सूखे नाले में आया अचानक पानी और लगे बाइक सवार बहने!

Share your love

https://youtu.be/EIBZ-FX8yBM

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र के बरसाती नाले में एक बाइक सवार दो युवक उस समय बह गए। जब नाले में बारिश का पानी आ गया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को किसी तरह बचा लिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


गुरुवार को सुबह हरिद्वार में जबरदस्त बारिश हुई जिसके कारण गंगा का जलस्तर और सूखे नालों में बारिश का पानी आ गया इस बीच हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र के नाले में एक बाइक सवार युवक की बाइक बह गए बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों रपटे से बहकर नीचे की ओर जाने लगे। युवक कुछ दूरी पर जाकर आगे अटक गए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों एक हो बाहर निकाला बताया जा रहा है कि युवक अपने किसी काम से चंद्राचार्य चौक आए थे दोनों युवक हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर उद्योगी क्षेत्र की चौकी प्रभारी देवेंद्र पंत ने बताया कि दोनों युवक सकुशल बचा लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *