रूड़की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर गैंग गिरफ्त में!

Share your love

Report Shadab

रुड़की भगवानपुर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी के चलते पुलिस के द्वारा चोरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थी पिछले दिनों भगवानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था पिछले दिनों बीस तारीख को चोरों ने भगवानपुर में एक स्पेयर पार्ट की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लगभग चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था भगवानपुर पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में दबिश दी जा रही थी कल रात पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की कुछ आरोपी भगवानपुर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं इससे पहले वह किसी वारदात को अंजाम दे पाते पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया सख्ती से पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने इससे पहले भगवानपुर में स्पेयर पार्ट की दुकान को निशाना बनाते हुए चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था पकड़े गए आरोपी यमुनानगर से रेत का व्यापार करते हैं और रेत बजरी डालने के बहाने वह दुकानों में सेंधमारी का कार्य करते हैं एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया पकड़े गए चारों आरोपियों में दो सगे भाई हैं जो कि सहारनपुर के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ यमुनानगर में पहले से ही चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *