ये हुए बदरीनाथ हाइवे पर बस हादसे के शिकार, रेस्क्यू अभी भी जारी..
Share your love
चमोली – आज सुबह यानी मंगलवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ हैं। लामबगड स्लाइड जोन पर एक बस के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से बस दुर्घटना हुई है। घटना सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास हुई, जब बस संख्या UK11PA0130 बदरीनाथ से जोशीमठ आ रही थी। बस में 13 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जोशीमठ अनिल कुमार चनियाल एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इस दौरान स्लाइड जोन से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण रेस्कयू में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम जोशीमठ ने बताया कि दुर्घटना में अभी तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग अभी भी बस में फसे हुए है। वहीं उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। दुर्घटना में घायल 8 लोगों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति
1. चालक सुजान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष, निवासी थ्युला हरमनी थराली,
2. परिचालक दर्शन सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी गारम बंगाली, घाट-नन्दप्रयाग
3. जवाहर सिंह पुत्र गब्बर सिंह उम्र 60 वर्ष, निवासी थेंग, जोशीमठ
4. प्रेम सागर पुत्र प्रहलाद प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी गुमनी शिवांग, बिहार
5. जितेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र नगदू प्रसाद गौड, उम्र 40 वर्ष, निवासी गौड़ जिला देवरिया यूपी
6. रवि सिंह पुत्र राम लक्ष्मण सिंह उम्र 27 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र
7- सूरज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा उम्र 21 वर्ष, निवासी मुबई महाराष्ट्र
8. शेलेन्द्र शुक्ला पुत्र नरेन्द्र शुक्ला उम्र 40 वर्ष, निवासी ईसी/78डी-11 मुबंई महाराष्ट्र
बस दुर्घटना में मृतक
1. राजू कुमार उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजनोर यू.पी की मौत हुई है।
वही दूसरी ओर मंगलवार को ही सुबह लगभग 3:00 बजे गैरसैंण ब्लाक के पत्थरकटा तोक में अतिवृष्टि के कारण परिसम्मपतियों का नुकसान हुआ है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पत्थरकटा में अतिवृष्टि के कारण 06 पैदल पुलिया, 04 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। वही प्राथमिक विद्यालय पत्थरकटा की सुरक्षा दीवार और भोजन कक्ष क्षतिग्रस्त हुआ है। वही गांव के संपर्क मार्ग व कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि गैरसैंण में अतिवृष्टि के कारण कोई जनहानि या पशुहानि नही हुई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
