हाकिम की छूट शहर को लूट अबकी बार ढाई लाख
Share your love

ये लेखक की काल्पनिक कथा है कृपया इसे सच्ची कहानी ना समझे…आज़ की तनावभरी जिंदगी में लेखक का मत है कि खबरों के साथ कुछ व्यंग भी हो जाए इसी कड़ी में आज से हम लोकजन टुडे अपना पुराना चचा बतौला (व्यंग) लेख शुरू कर रहे है। इसमें मुख्य किरदार है चचा और उसका भतीजा सुनिए दोनों की चटपटी बाते..
हाकिम का नारा… हाकिम की *छूट शहर को लूट* अबकी बार ढाई लाख !
चचा.. ईब के फिर से जिले के हाकिम के चेले प्रकाशे और बज़रू ने लूट की रक़म टाइलो में वसूल की है.. अरे चचा बड़े वाले लुटेरे बन गए है यो असल में हाकिम की छूट शहर को लूट का नारा बुलंद कर रखा है इबके तो अपनी टीम का ही सिपेसलार निपटा दिया।
चर्चा तो यो भी है हाकिम के नए वाले प्लॉट में टाइल लगाने की बात हुई थी और हाकिम को पता नहीं चेलों ने बाजी मार ली प्रकाशे और बाजरू ने अपने बिज़नेस हाउस में टाइले लगा ली…
अबे भतीजे यो वही वाला बिज़नेस हाउस है ना जो लूट की कमाई से बनाया जा रहा है और इसके किराए से प्रकाशा एंड बाजरू कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली है.. तभी चचा हसते हुए.. कहता है छापेमार टीम का तो अब डर रहा नहीं है कि नहीं ही ही ही ही….
चचा अपने भतीजे को समझते हुए… अबे भतीजे तू शायद इनके मुखिया को नहीं जानता जब वो मारे है है ना , मारे दस है और गिने एक है.. और अपने बाबा गांधी के उसूलों से प्यार किसी से छुपा भी नहीं है और यो मुखिया के इलाके में लूट करेगा, मुखिया इसका तो नास करदेगा..ईब तो ब्याज भी लगेगा… अबे छतरी खोल देवेगा! कइयों के खोल चुका… अबकी लगे है आ लिया इसका बुरा टाइम..
तझे यो नहीं पता के यो मुखिया का इलाका है यहाँ चोरी डकैती की सारी ख़बर चचा बतौल्ले से कैसे छिप सके है अब पहेली ना बुझा तावली(जल्दी)बता ये कौन है बाजरू और प्रकाशा इनकी इतनी जुर्रत कि मुखिया के इलाक़े में खेला करेंगे तू जानता नहीं मुखिया बंदर के टमाटर बना कर चबा लेगा। इब मुझे यो बता किससे लूटे और किस नाम के लूटे
अरे चाचा अपना सत्तू है ना वो भ…वाला उसी की बोतल पी के उसी के छोटे ऑफिस में बड़े ऑफिस की डील करके हाकिम का नाम लेके दो लाख का माल पेल दिया बी ऑफिस मिला नहीं एस ऑफिस पहुचा दिया।
ये बात सुन कि चचा को गुस्सा आ जाता है और कहता है….नीच है प्रकाशा और बाजरू.. अच्छा यो बता तुझे कैसे पता यो बात? अरे चचा ये जो फ़ोन है ना और यो दिल दर्द वाली दवाई है यो सब उल्टी कर देवे है रिकॉर्डिंग है मेरे पे तू कहवे तो वायरल कर दू।।।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
