देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो: आज बाल-बाल बच गयी मंत्री जी की इज्जत!

Share your love

कुलदीप रावत

देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की आज कहां हुई फजीहत ग्रामीणों ने किया मंत्री जी का घेराव

लगता है श्रीनगर विधानसभा से विधायक धन सिंह रावत जी अपनी क्षेत्रीय जनता को संभाल नहीं पा रहे हैं अभी कुछ दिनों पहले ही उनके अपने खुद के गांव कहे जाने वाले पैठाणी में भारतीय जनता पार्टी के पूरे मंडल कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया था इन लोगों का आरोप था कि मंत्री जी अब हम लोगों की अनदेखी कर रहे हैं ऐसा ही एक और मामला आज उनके ही क्षेत्र भरसार मैं देखने को मिला आज जब मंत्री जी का काफिला अपने क्षेत्र में निकला ग्रामीणों ने मंत्री जी सड़क पर रोक दिया और उनके काफिले को जाने नहीं दिया ग्रामीणों का आरोप था कि मंत्री जी ने क्षेत्र में रहने के बावजूद भी कुछ दिनों पहले आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ग्रामीण जिस ने खुदकुशी कर दी थी जो भरसार कृषि विद्यालय में कार्यरत था इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र नेगी बताया जा रहा है ग्रामीणों और कर्मचारियों ने मंत्री का घेराव किया और मंत्री महोदय से नाराजगी भरे शब्दों में इस परिवार की अनदेखी का आरोप लगाया ग्रामीणों ने कहा मंत्री जी ने घटनाक्रम सुनने और जानने के बावजूद भी इस परिवार का हाल नहीं जाना जबकि मंत्री जी उस दिन क्षेत्र में ही मौजूद थे अपने को ग्रामीणों से घिरा हुआ देख मंत्री जी को जवाब देते ना बना और मंत्री जी सफाई देने लगे लेकिन ग्रामीण कहां सुनने वाले थे जिसके बाद मंत्री जी ने पहले इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहे आस-पड़ोस के सारे मोबाइल बंद करवाएं ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री जी ने देर से पहुंचने पर माफी मांगी और परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया और फिर अपनी जान छुड़ाई लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीणों में रोष बरकरार था

https://youtu.be/kZcSBCM5oJ4


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *