भगवानपुर ज्वैलरी शोरूम मे लूट का सीसीटीवी वीडियो वायरल!

Share your love

Report Shadab

https://youtu.be/gTjGcx_uuzY

रुड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीस अगस्त को बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन खुलासे से पहले ही ज्वेलरी शोरूम की पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

जिसमें देखा जा सकता है कि चार नकाबपोश बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और उनके द्वारा शोरूम के मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण को लूट लिया जाता है बदमाशों का मन यही नहीं भरा बदमाशों ने दुकान में मौजूद ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की और सिर सारा सामान एक कट्टे में भरकर आसानी से रफूचक्कर हो गए जिसके बाद पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं थाने से कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *