बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या! पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share your love

Report Kuldeep Rawat 

कोटद्वार। थाना क्षेत्रान्तर्गत गत सोमवार सांय से लापता 10 वर्षीय बच्ची का क्षत विक्षत शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नेपाली है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से कोटद्वार के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार 6 तारीख सुबह कोतवाली में तहरीर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि कक्षा 5 में पढ़ने वाली उनकी दस वर्षीय बेटी सोमवार शाम पांच बजे घर के पास ही एक दुकान में सामान लेने गई थी, लेकिन देर रात भी वह घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मंगलवार सुबह से बच्ची की खोजबीन कर रही थी। एएसपी ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी त्यागी और कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें एक व्यक्ति बच्ची को साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। बुधवार दोपहर को पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे व्यक्ति को गाडीघाट से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस कि पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रजापति नगर निवासी 28 वर्षीय पदम पुत्र कालू सिंह बताया। पुलिस ने जब व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ की तो पहले तो वह गोलमाल जबाव दे रहा था। जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि गत सोमवार सांय को करीब पौने आठ बजे वह झूलाबस्ती निवासी 31 वर्षीय अशोक पुत्र सूरत सिंह के साथ बच्ची को समोसा खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गये। इसके बाद वह बच्ची को लेकर पास में रेलवे स्टेशन के अंदर बने गोदाम के पीछे उगी झाड़ियों में ले गये। जहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने दूसरे आरोपी अशोक को भी गाड़ीघाट से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे परिसर से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है।

 

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *