फौजी ने किया पुलिसकर्मी पर खुखरी से हमला!
Share your love
कुलदीप रावत देहरादून


कल देर रात नेहरू ग्राम में शराब के नशे में रिटायर्ड फौजी के हंगामे को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बीच बचाओ करना भारी पड़ गया परिवारिक झगड़े को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर रिटायर्ड फौजी ने तेजधार हथियार से वार कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया मामला कल रात का है नेहरूग्राम में एक महिला ने पुलिस को सुचना दी कि उसका पति उसे पीट रहा है जिस पर तुरत चीता पुलिस उक्त घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने पाया परिवार में आपस में ही झगड़ा चल रहा है जब पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे तो झगड़ा कर रहे रिटायर्ड फौजी ने पुलिस पर ही हमला कर दिया जिसमें कॉन्स्टेबल राजेश सिंह घायल हो गए शराब के नशे में धुत फौजी ने खुखरी हथियार से कॉन्स्टेबल राजेश सिंह के सिर पर वार कर दिया घटना के बाद फौजी मौके से भाग गया हालांकि पुलिस ने आज उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है लेकिन बड़ा सवाल यह है यह कोई पहला मामला नहीं है इस तरह से पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ हो पहले भी दो तीन मामले पिछले महीने ही सामने आए थे लेकिन पुलिस के अधिकारी है कि जिन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही अपने AC दफ्तरों में बैठे अधिकारी इन कांस्टेबलों की जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं यदि इस तरीके से पुलिसकर्मियों पर हमले होते रहेंगे तो उत्तराखंड पुलिस को स्वयं की रक्षा करने के लिए भी सुरक्षाकर्मी रखने पड़ेंगे यह बात AC दफ्तरों में बैठे हुए अधिकारियों को जरूर सोचनी चाहिए वह दिन दूर नहीं जब किसी भी अपराध और घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मी इस तरह जाने से कतराएंगे पुलिस को चाहिए कि ऐसे घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़े कानून बने और ऐसे व्यक्तियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज हो और कड़ी से कड़ी सजा हो तभी उत्तराखंड के मित्र पुलिस भी अपने आप को सुरक्षित समझ सके..
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
