अनोखी अपहरण कथा: कहानी पूरी फ़िल्मी थी!
Share your love
कुलदीप रावत

लेने के पड़ गए देने आए थे ठगने हो गया किडनैप पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किडनैपरो को दबोचा
राजधानी देहरादून में बड़ा ही आश्चर्यजनक मामला सामने आया है सहारनपुर का एक युवक खलील अपने दो साथियों को गुलशेर और तौसीफ को यह कहकर देहरादून ले आया कि देहरादून में एक मोटी पार्टी है जिसको उठाया जा सकता है लेकिन जैसे ही सहारनपुर निवासी गुलशेर और तौसीफ देहरादून पहुंचे उल्टा उनका किडनैप हो गया

26 तारीख एजाज युवक के द्वारा बिंदाल चौकी को सूचना दी गई कि सारनपुर से एक युवक खलील दो व्यक्तियों कुल शेर और तौसीफ को देहरादून लेकर आया और देहरादून में उनका किडनैप हो गया जिसके बाद किडनैप रोने इन दोनों युवकों के घर पर सूचना दी कि हमारे द्वारा इन लोगों को किडनैप कर लिया गया है और ₹2500000 की फिरौती मांगी गई जिसके बाद मोलभाव करते हुए आखिर में किडनैपर ₹500000 पर मान गए, अपहृत व्यक्तियो की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने क्षेत्राधिकारी मसूरी, थाना कैंट पुलिस की टीम का गठन किया तथा वादी को साथ लेकर सभी संभावित स्थानों पर दबिश देने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इतने में अपहर्ताओं द्वारा फिर से वादी के फोन पर कॉल किया और फिरौती की रकम लेकर बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे मिलने को कहा। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों को बल्लूपुर चौक के आसपास आड़ लेकर खड़ा किया गया तथा योजना के अनुसार वादी को एक बैग देकर बल्लूपुर चौक के नीचे खड़ा किया गया। रात्रि लगभग 3:30 बजे एक सेंट्रो कार पंडितवाड़ी की ओर से बल्लूपुर फ्लाईओवर की तरफ आई और बल्लूपुर से घूम कर वापस पंडितवाडी की ओर चली गई। इसके कुछ देर उपरांत एक मारुति ब्रिजा कार पंडित वाडी की ओर से आई और फ्लाईओवर के नीचे रुक गई, उसमें से एक व्यक्ति नीचे उतर कर वादी के पास आया और उसके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से गाड़ी की तरफ भागा। गाड़ी के पास पहुच कर उक्त व्यक्ति द्वारा गाड़ी में से दो व्यक्तियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया और तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। मौजूद पुलिस टीम द्वारा तेजी दिखाते हुए मौके पर बैरियर लगाकर उक्त गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में मौजूद व्यक्तियों को नीचे उतार कर उनकी तलाशी ली , इतने में पीछे से एक कार सेंट्रो आती दिखाई दी जो पुलिस को देखकर काफी दूर पीछे ही रुक गई और वापस मुड़कर पंडितवाड़ी की ओर भाग गई।। पुलिस द्वारा पीछा कर उक्त गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु वह पकड़ में नहीं आ सकी। ब्रिजा कार में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया की वह सस्ती जमीन का लालच देकर लोगों को बुलाते हैं और उनसे पैसा वसूलते हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया की वापस गई कार में उनके साथी सचिन व नवाब थे, जो पुलिस को देख कर भाग गए हैं।।पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना कैंट पुलिस द्वारा दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके पास से अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया तथा अपहरण में सम्मिलित कार को कब्जे में लिया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
