प्रदेश आपदा से है त्रस्त कर्मचारी कैरम में है मस्त

Share your love

कुलदीप रावत देहरादून

प्रदेश आपदा से त्रस्त कर्मचारी कैरम खेलने में मस्त

उत्तराखंड प्रदेश आपदा में से त्रस्त कर्मचारी कैरम खेलने में मस्त जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं इस वक्त उत्तराखंड के पहाड़ी जिले आपदा की मार झेल रहे हैं क्या उत्तरकाशी क्या रुद्रप्रयाग क्या चमोली सभी जिले इस वक्त बरसात से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटे हुए हैं लेकिन लगता है कर्मचारी अपने कार्यालय दफ्तरों में टाइमपास करने आते हैं ऐसा ही कुछ नजारा आज जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया को देखने को मिला जिलाधिकारी चमोली स्वाति भदोरिया ने चमोली जिला पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कर्मचारी ड्राइवरों के साथ कैरम खेलने में बिजी हैं जिससे उनका पारा सातवें आसमान में पहुंच गया सभी कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और भविष्य में ऐसा ना करनेको कहा गया है साथ ही जिलाधिकारी ने पाया कि रजिस्टर में बगैर अवकाश के कर्मचारी अवकाश पर हैं जिसके बाद उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने के निर्देश दिए


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *