पढ़े लिखे लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में

Share your love

कनखल थाना पुलिस ने 3 दिन पूर्व इलाके में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट करने के मामले का खुलासा करते हुए लूट में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जिलों और हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं चौंकाने वाली बात यह है कि यह आरोपी सिर्फ अपने ऐसो आराम के लिए वारदातों को अंजाम देते थे पकड़े गए चारों आरोपी पढ़े लिखे बताए जा रहे हैं वहीं बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुई हथियारों के बल पर हुई एक कार लूट का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन से लूटी गई कार बरामद कर ली है साथ ही ज्वालापुर के एक व्यापारी से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है

https://youtu.be/FtDZooLYBuI

राम नगरी हरिद्वार में भले अपराधी वारदातों को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं लेकिन पुलिस भी इन अपराधियों पर अंकुश लगाने में कहीं पीछे नहीं है कनखल बहादराबाद और ज्वालापुर पुलिस ने लूट और फिरौती मांगने के मामले में कुल 10 लोगों को फिलहाल गिरफ्तार किया है जबकि दो अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं आपको बता दें कि 3 जून को कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर पर उस समय धावा बोला था जब बुजुर्ग दूध लेने गए थे चार बदमाशों ने तमंचा और चाकू के बल पर घर में मौजूद महिलाओं से लाखों रुपए के जेवर और नगदी लूट ली थी तमंचे का डर दिखाकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने इस मामले में मंगलोर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सामान और घटना में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है पकड़े गए चारों आरोपी पढ़े लिखे बताए जा रहे हैं आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस अब इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करने जा रही है
वहीं बहादराबाद थाना क्षेत्र में 3 जून को ही कोई एक कार्ड लूट के मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन लोगों ने तमंचे के बल पर रानीपुर जाल पर सहारनपुर के एक व्यापारी सचिन मलिक से कार लूट हो अंजाम दिया था घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में बैठ फरार हो गए थे वही ज्वालापुर निवासी मेडिकल व्यवसाई जगदीश पवार से फोन पर ₹1000000 की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बिजनौर और सहारनपुर के मूल निवासी और हाल ही में ज्वालापुर और रानीपुर क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक और अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया है इन तीनों खुलासों के बाद तीनों थानों की पुलिस ने राहत की सांस ली है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *