एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार’के अन्तर्गत चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने वाला गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” सुचारू रूप से संचालित है । इसी अभियान के तहत थाना वसंत विहार पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनुराग चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और दुकान संचालक को बिना किसी वैध लाइसेंस के लोगों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खाली व भरी शराब की बोतलें बरामद की हैं। दुकान मालिक के खिलाफ थाना वसंत विहार में धारा 60/68 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद कुमार पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून है।

अभियुक्त की धर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक सुनील नेगी, हैड कॉन्स्टेबल राजेश एवं कॉन्स्टेबल अनुज शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.