आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने की देहरादून पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक,49 पुलिसकर्मी सम्मानित !
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, राजीव स्वरुप ने आज पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की एवं जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया और भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
इस दौरान उन्होंने सर्किलवार अपराधों और उनके अनावरण की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
० लंबित मामलों का निस्तारण:
आईजी गढ़वाल ने गंभीर अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं को अनावश्यक लंबित न रखकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
० ’ऑपरेशन प्रहार’ की सराहना: जनपद पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
० सड़क सुरक्षा और पीड़ितों की मदद: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही दुर्घटना के शिकार पीड़ितों की मदद करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
० अपराधियों पर नकेल और सोशल मीडिया पर नजर: ईनामी व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई।
० वृहत सत्यापन अभियान: संदिग्धों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए किराएदारों, मजदूरों और ठेली संचालकों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
