एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के चलते दून पुलिस ने 36 घंटे के भीतर 10 लाख की नकबजनी का किया खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज नकबजनी (चोरी) की घटना का मात्र 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है।
क्या था मामला ?
दिनांक 5 जून 2026 को एमडीडीए केदारपुरम, देहरादून निवासी श्रीमती रेनू ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी सहित सोने व चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लेने के बारे में अवगत कराया जिसके आधार पर अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए जिसके तहत विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने घटनास्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उसी के फलस्वरूप सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 6 जून 2026 को डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त तैय्यब पुत्र शौकत अली, निवासी कोटला नवादा, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को शत-प्रतिशत चोरी की गई ज्वेलरी और नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मजदूरी की आड़ में करता था रेकी, माल समेटकर भागने की थी फिराक
अभियुक्त तैय्यब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पेशे से मजदूरी और मिस्त्री का काम करता है। इसी काम की आड़ में वह बंद पड़े और सूने घरों की रेकी किया करता था। उसने स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व भी उसने नेहरू कॉलोनी स्थित एक अन्य मकान में चोरी का प्रयास किया था, जिसके संबंध में थाने पर पहले से ही चोरी के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत है। उसने बताया कि इस वारदात के बाद चोरी की गई भारी मात्रा में ज्वेलरी को ठिकाने लगाने और शहर से बाहर भागने की पूरी फिराक में था, लेकिन दून पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
बताते चलें कि अभियुक्त के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में अलग-अलग धाराओं में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं जिसमें गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं भी शामिल हैं ।
अभियुक्त की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक डालेंद्र चौधरी, हैड कॉन्स्टेबल वरुण और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
