परिजनों की डांट से नाराज होकर निकली नाबालिग 8 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशों का पालन कर रही दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने घर से लापता हुई एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मैच 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। उत्तराखंड पुलिस की इस त्वरित कार्यशैली से खुश होकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

​क्या है पूरा मामला?​

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार 6 जून 2026) को पटेलनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी दोपहर के समय घर से कुछ सामान लेने और काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लॉटरी के बारे में अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

मामला के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए एवं आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, साथ ही बच्ची के रिश्तेदारों, पड़ोसियों व उसकी सहेलियों से भी पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाईं, जिसके फलस्वरूप आज, 7 जून 2026 को नाबालिग बालिका को देहरादून के आशारोडी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी।

पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग करने के बाद उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। अपनी बेटी को सही-सलामत वापस पाकर भावुक परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की है।

गुमशुदा बच्ची को मात्र 8 घंटे में तलाशने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार एवं कॉन्स्टेबल जयपाल शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.