नॉनवेज खाने वालो ये खबर आपके लिए!

 

भुप्पी रावत
हल्द्वानी- कुमाऊ का सबसे बड़ा महानगर हल्द्वानी। जहां सैकड़ों मीट, मछली और मांस की दुकानें हैं । और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एक । जिसके और भी बहुत काम होते हैं। इसी का फायदा उठाकर मांस बेचने वाले 10 -10 दिन पुराना मांस बेच रहे हैं । आप भी यह जानकर हैरान हो गए ना? क्योंकि आप तो हर रोज चिकन शॉप में जाकर चिकन खरीद कर लाते हैं. लेकिन आपको यह नहीं पता होता कि वह चिकन कितना पुराना है । अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो मटन का इससे भी बुरा हाल है कई कई दिन से मटन फ्रीजर में रख कर बेचा जा रहा है । जो कि आपके स्वास्थ्य के बिल्कुल भी विपरीत है इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस बात का खुलासा जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उप जिलाधिकारी ने मीट मांस मछली की दुकानों में छापेमारी की , तो तब जाकर पता चला कि लंबे समय से पुराना मांस बेचने की परंपरा मांस विक्रेताओं ने शुरू कर दी है। एसडीएम विवेक राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर कई मांस की दुकानों की सैंपल लिए। और कई जगह काफी पुराना मांस भी पाया। एक मांस विक्रेता की दुकान एसडीएम ने तुरंत सीज कर दी ,और एक पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। यह तो रही सरकारी कार्रवाई की बात। लेकिन हल्द्वानी में सैकड़ों मीट मांस विक्रेता है जहां तक प्रशासन का पहुंच पाना संभव नहीं है। ऐसे में अब आपको ही आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कि कहीं आप बांसी मांस खाकर बीमार तो नहीं हो रहे यह आप पर निर्भर करता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *