देखिये प्रोड्यूसर की जुबानी उल्लू डिजिटल टीम के किसने छीने कैमरे!

उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने अपने ही लाइन प्रोड्यूसर और उसकी टीम पर गाली-गलौज और कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है इस संबंध में उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की मार्केटिंग हेड पूजा भट्ट की ओर से एसएसपी कार्यालय में एक शिकायत भी दर्ज की गई है शिकायत में उन्होंने बताया कि मसूरी के हाथी पांव में उनकी टीम वेब सीरीज पेशावर की शूटिंग कर रही थी तभी वहां उनके लाइन प्रोडूसर से कुछ कहासुनी हो गई उनका आरोप है कि उनके लाइन प्रोडूसर मयंक तिवारी और अतुल पैन्यूली ने उनसे गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी साथ ही उनसे चार गुना जायदा वसूली भी की पूजा भट्ट का आरोप ये भी है जब उनसे बिल माँगा गया तो उन्होंने बिल भी नहीं दिया और झगड़ा करने लगे आरोप ये भी है जिन लोगो और साइट के नाम पर जो पैसे दिए गए थे वो भी उन लोगो तक नहीं पहुंचे जो अब शूट करने से पहले हिसाब मांग रहे है जिसका हिसाब भी कंपनी द्वारा किया गया

शिकायतकर्ता पूजा भट्ट को उनकी टीम के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी और अतुल पैन्यूली ने उनके साथ गाली-गलौज करने के साथ उन्हें बंधक बनाने का प्रयास भी किया गया जिसके बाद वो और उनकी पूरी टीम काफी डर गयी…

https://youtu.be/GNSKNCfBA5Y

प्रोग्राम प्रोडूसर अहमद ने बताया कि हम लोग इतना डर गए कि अब शायद उत्तराखंड कभी नहीं आएंगे… जबकि शिकायतकर्ता पूजा का ये भी आरोप है कि मौके पर लाइन प्रोडूसर ने उनसे व् उनकी टीम को इतना धमका दिया कि दहशत के मारे पूरी टीम मुंबई भाग गयी जिसकी शिकायत उल्लू प्रोडक्शन मार्केटिंग हेड ने देहरादून के कप्तान से मिलकर लिखित शिकायत की है वही लाइन प्रोडूसर मयंक तिवारी ने बताया कि शूट पूरा हो चुका था और उल्लू प्रोडक्शन यूनिट बिना बकाया दिए जा रहे थे इसी वजह से हम लोगो ने उनका सामान रख लिया था लेकिन मामला कुछ भी हो विगत महीनो में इस तरह के मामलो में बढ़ोतरी हुई है

आपको बताते चले कि ऐसे ही एक और लाइन प्रोड्यूसर रत्ती शंकर “बत्ती गुल है मीटर चालू है” से तो पूरी पेमेंट ले ली थी लेकिन वहा के स्थानीय लोगो को बकाया नहीं दिया था जिसमे पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी लेकिन लाइन प्रोड्यूसर का कुछ नहीं बिगड़ा था मुंबई पहुंच कर “उल्लू टीम” ने मसूरी में हुई बदतमीजी का मामला वायरल करना शुरू कर दिया जो कि उत्तराखंड अतिथि देवो भव पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *