देहरादून में बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर हंगामा, SSP कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने जुटे समर्थक!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहरा गया है। गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में संगठन के समर्थक एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ता को बिना किसी वजह के गिरफ्तार किया है। समर्थकों ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया और कार्रवाई को गलत बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया।


एसएसपी कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन के चलते माहौल गरमाया रहा। समर्थकों ने मामले में निष्पक्ष जांच और गिरफ्तार कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का पक्ष और गिरफ्तारी के पीछे की वजह सामने आना बाकी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.