​देहरादून में देर रात ‘हाफ एनकाउंटर’: पुलिस की गोली से सहारनपुर का शातिर गौकश लंगड़ा, दूसरा जंगल में फरार, कॉबिंग जारी !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

बाइट: एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और अपराधियों के प्रति अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर एक बार फिर जमीन पर साफ दिखाई दिया है। जनपद को अपराध मुक्त बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उसी अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस दिनांक 15 नवंबर 2026 की देर रात पुलिस टीम ठाकुरपुर रोड पर टी-स्टेट के पास संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान जब एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाश रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर करते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून की मुस्तैद थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

घायल बदमाश को पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घायल बदमाश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और उसने इसी माह थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत टी-स्टेट व बिधौली रोड पर गौकशी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल अभियुक्त से पूछताछ की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर फरार हुए दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घायल बदमाश का नाम व पता: इरशाद पुत्र मोहम्मद जमशेद (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।फरार बदमाश का नाम व पता: शमीम पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।बरामद सामान:01 तमंचा (315 बोर) मय खोखा कारतूसघटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर: UK 17 J 0297)01 कुल्हाड़ी, 02 छुरी और 01 रस्सी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.