छात्र ने किया अपनी सहपाठी महिला मित्र के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज!
Share your love

शिक्षा की नगरी राजधानी देहरादून में एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे एक युवक ने अपनी महिला मित्र को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर दिया यह आरोप दुष्कर्म पीड़िता महिला के परिजनों ने आरोपी संजय के ऊपर लगाए हैं आरोपी प्रेम नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है और पीड़ित छात्रा भी इसी शिक्षण संस्था में पढ़ती है परिवार वालों का आरोप है कि संजय कुमार ने उनकी बेटी को 27 अगस्त की रात को अपने कमरे में बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया है जिसके बाद तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मुआयना किया और अभियुक्त के संदर्भ में जानकारी जुटाई गई जिसके बाद से ही आरोपी छात्र अपने कॉलेज और निवास स्थान से फरार चल रहा है पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है साथ ही उसके मोबाइल फोन के जरिए उस को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है लेकिन यंहा एक बड़ा सवाल खड़ा होना लाजमी है की परिजनों की शिकायत के अनुसार युवक ने युवती को रात को अपने कमरे में बुलाया ऐसे में कैसे युवती रात को उसके कमरे में चली गई और कैसे उसने नशीला पदार्थ खा लिया यह एक जांच का विषय है पुलिस इस और भी जांच कर रही है जल्द ही युवती की मेडिकल रिपोर्ट आ जाएगी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे कार्यवाही करेगी फिलहाल पुलिस आरोपी छात्र को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
