गौचर के पास वाहन पलटा, एक की मौत, सात अन्य घायल

Share your love


लोकजन टुडे, चमोलीः गुरुवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया है। चमोली जिले के सिदोली से गौचर जा रहा मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि सात लोग घायल हैं इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
बताया गया कि सुबह आठ बजे सिदोली से गौचर के सवारियां लेकर चली मैक्स वाहन बौंला बैंड पर पर पलटने से अशोक चौधरी पुत्र प्रेम सिंह निवासी खरसाई की मौत हो गई। सात घायलों को स्वास्थ्य केंद्र गौचर में उपचार के लाया गया है। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते श्रीनगर मेडिकल कालेज भेजा गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *