गन्ना चरखी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

Share your love

लोकजन टुडे: तनुज वालिया: रुड़की : रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने लँढोरा क्षेत्र सात गन्ना चर्खी पर छापा मारा। इस दौरान गन्ना चर्खी में प्लास्टिक जलते हुए मिली। जेएम ने सभी सात गन्ना चर्खियों को सील कर दिया। इन सभी चर्खी संचालको पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी लँढोरा क्षेत्र की कई चर्खियों ने प्लास्टिक जलाई जा रही है। जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। इन शिकायतों के मद्देनजर जेएम ने प्रशासन टीम के साथ मिलकर गुरुवार की देर शाम लँढोरा में छापा मारा।

जेएम को सात गन्ना चर्खी प्लास्टिक का इस्तेमाल होता मिला। हु जिस पर जेएम ने इन सभी सात चर्खियों को सील कर दिया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। जेएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इन सभी चर्खी संचालको पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जेएम नितिका खंडेलवाल ने बताया कि क्षेत्र में पॉलिथीन से वातावरण दूषित होने के मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की लापरवाही भी सामने आई है। जिस पर अधिशासी अधिकारी को भी नोटिस दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *