इनसाइड स्टोरी “खुलासा”: आखिर पुलिस कैसे पहुंची हत्यारो तक!

Share your love

इनसाइड स्टोरी

कोटद्वार, अभी कुछ दिन पूर्व केबल ऑपरेटर शेखर की गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी थी घटना के उपरांत कोटद्वार पहुंचे एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एएसपी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस की दस टीमें गठित की व मामले के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच कोटद्वार में ही पुलिस ने एक लावारिस बाइक बरामद हुई। जांच में पता चला कि बाइक हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र की थी और दो अगस्त को मंगलौर क्षेत्र से लूटी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो को तमाम हरिद्वार के साथ ही मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर के तमाम थाना क्षेत्रों में भेज दिया। प्रयास रंग लाए और बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।


एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 27 अगस्त को मिली एक सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गुलालवाली (मंडावली—बिजनौर) तिराहे पर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर दिया। गिरफ्तार युवकों में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत मंगलौर थाना क्षेत्र के नारसन कला बड़ी निवासी भारतवीर पुत्र कर्णपाल और मोनू मलिक पुत्र यशपाल शामिल हैं। बताया कि दोनों ने शेखर की हत्या करने की बात भी स्वीकारी है। जांच में दोनों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा, छह जिंदा कारतूस बरामद किए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस पूर्व में बरामद कर चुकी थी। एसएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुख्यात रूपेश त्यागी व नरेंद्र बाल्मिकी के कहने पर उन्होंने केबल कंट्रोल रूम में फायरिंग की थी। बताया कि फायरिंग से केबल संचालक को धमका कर उससे रंगदारी वसूली जानी थी। इनसे एक देसी तमंचा और .३२ बोर का रिवाल्वर मिला सख्ती से पूछने पर कुख्यातों ने पुलिस को जो कहानी बताई वो चौकाने वाली थी… पुलिस ने इनकी बातो का मिलान करने के लिए बताये गए जगहों का रेकी करनी शुरू कर दी और पुलिस जा पहुंची पूरी जिला कारागार जंहा से ये पूरा मामला ऑपरेट हो रहा था और इस पूरी पटकथा का मास्टर मंद था रुपेश त्यागी जिसके ऊपर कई संगीन अपराध विचारधीन है उसी के इशारे पर केबल ऑपरेटरो को धमकाकर चौथ वसूली की योजना थी लेकिन दुर्घटना वश शेखर उस वक्त केबल ऑपरेटरो के ऑफिस से बाहर निकला था जब केबल व्यवसाइयों को धमकाने की नियत से बदमाशों ने गोली चलाई थी लेकिन गोली सीधे देहरादून निवासी शेखर को जा लगी और उसकी मौके पर मौत हो गयी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *