कावड़ियों के हित में एसएसपी के विशेष दिशा निर्देश

Share your love

कल से हरिद्वार में श्रावण मास का कावड़ मेला शुरू होने जा रहा है इस कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालु कावड़ियों के साथ कोई हादसा ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार विशेष सतर्कता बरती है एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी ने इस बार हरिद्वार में 7 फुट से ऊंची कावड़ बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है

इसका कारण यह है कि पूर्व में ऊंची का बड़ों से कई हादसे हुए हैं जैसे तारों से टकराकर कावड़ में करंट आना कावड़ में किसी तरह के हादसे की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है एसएसपी की माने तो अभी से कावड़ बाजार में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी कावड़िया 7 फुट से ऊंची कावड़ न तो बनाए और नहीं बेचे इस पर नजर रखने के लिए विशेष तौर पर पुलिस को कावड़ बाजारों में लगाया गया है हालांकि बाहर से आने वाली बड़ी कावड़ पर यह नियम लागू नहीं होता लेकिन फिर भी बड़ी कावड़ लाने वाले कांवड़ियों को भी जगह-जगह पर खतरे से अवगत कराने के साथ नियमों का पालन करने की अपील पुलिस करेगी ताकि कोई कावड़िया किसी तरह के हादसे का शिकार ना हो

एसएसपी ने बताया की बिजली की तारों के नीचे से निकलने वाले कावड़ के स्थान पर विशेष साइन बोर्ड और  पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है उनका मानना है कि आने वाले 13 दिनों में करीब दो से तीन करोड़ कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे इसी वजह से उनकी सुरक्षा भी पुलिस के लिए अहम है बाहर से आने वाले बहुत से कावड़ी भी यह समझते हैं कि पुलिस के दिशा निर्देश उनके लिए हितकारी हैं लेकिन काफी ऐसे कावड़ी भी होते हैं जो पुलिस के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते जिसका खामियाजा उन्हें कई बार भुगतना पड़ चुका है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *