एक्सक्लूसिव लाइव वीडियो चम्पावत में हुआ कैमरे में कैद भूस्खलन

Share your love

https://youtu.be/Gb8FZUQhABY

उत्तराखण्ड के चंपावत में लाइव भूस्खलन ने राहगीरों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं । भूस्खलन ठहरने के बाद प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को खोलने का काम किया ।

https://youtu.be/ZZlrirHp-iY

चंपावत शहर से लगभग 15 किलोमीटर पहले चिल्ला गांव में भूस्खलन की ये तस्वीरें राहगीरों ने आज बुधवार दोपहर अपने कैमेरे में कैद की हैं । केंद्र सरकार की टनकपुर से धारचूला तक महत्वकांक्षी आल वैदर रोड का चौड़ीकरण होने से पहाड़ कच्चे हो गए हैं । ये पहाड़ आएदिन अलग अलग जगह पर गिरते रहते हैं । कच्चे पड़े पहाड़ों से मिट्टी के साथ पत्थर और वयस्क पेड़ भी भूस्खलन का शिकार हो रहे हैं । इनके चलती सड़क पर गिरने से जान माल का खतरा बना हुआ है, साथ ही इनके सड़क पर आने से सड़क भी घंटों बाधित हो रही है । मुख्य सड़क बाधित होने से दोनों तरफ लंबा लंबा पांच किलोमीटर का जाम लग गया । ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में पहाड़ों को ले जाने वाला सामान खराब होने की स्थिति में आ गया और पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों में बिकने के लिए जाने वाली सब्जी भी खराब हुई ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *