एक्सक्लूसिव! अबकी बार विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Share your love

कुलदीप रावत, देहरादूनः पिछले करीब छह माह से खानपुर से भाजपा के विधायक कंुवर प्रणव सिंह चैंपियन के कारनामों से परेशान भाजपा हाईकमान इस बार कोई बड़ी कार्रवाई के मूड में दिख रही है। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि अब बहुत हो गया। उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के आलावा कोई चारा नहीं बचा है। ?
दरअसल मंगलवार को विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे दोनों हाथों में तमंचा लहराकर डिस्को करते नजर आए। वे अपने कुछ समर्थकों के साथ वीडियो में नाचने के साथ ही उत्तराखंड के बारे में भी आपत्तिजनक शब्द कहते हुए नजर आए थे। इसे लोकजन टुडे ने अपने पाठकों को सबसे पहले दिखाया था। अब बुधवार को कुंवर प्रणव सिंह चैंिपयन के इस कारनामे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उनको पहले भी तीन माह के लिए निलंबित किया गया था। अब उनको एक बार फिर नोटिस भेजा जा रहा है कि ऐसे आचरण के लिए क्यों न उनको हमेशा के लिए पार्टी से निष्कासित ही कर दिया जाए। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने भी एक बयान में यह कहा है कि पार्टी विधायक कुंवर प्रणव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसा आचरण पार्टी में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कहना है कि उन्हें पहले ही तीन महीने के लिए पत्रकार को धमकाने के मामले में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने इस बारे में बताया कि इस वीडियो को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करा रही है।
उन्होंने बताया कि वीडियो कब का है, कहां बनाया गया है, जिस पार्टी में बनाया गया है, वह निजी पारिवारिक कार्यक्रम है अथवा कोई सार्वजनिक समारोह है, इस बारे में जांच कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगर वीडियो में दिखाई दिए शस्त्र गैर लाइसेंसी पाए गए तो कुंवर प्रणव चैंपियन और उनके साथ शस्त्र लहरा रहे लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। लेकिन इससे पहले सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
पत्रकारों को धमकाने के मामले में गिर चुकी गाज
बता दें कि हाल ही में खानपुर विधायक चैंपियन को पार्टी ने तीन महीने के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। पार्टी ने चैंपियन पर ये कार्रवाई कुछ दिन पूर्व एक मीडियाकर्मी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में की थी।
पहले से ही अनुशासनहीनता की जांच में फंसे चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक मीडियाकर्मी को धमका रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के अनुशासन को लेकर भी कई तरह के प्रश्न खड़े हुए थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
