वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्लेमेंटटाउन पुलिस ने में 21 बुलेट समेत 24 वाहन सीज !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा है। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर 21 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें और 3 काली थार व स्कॉर्पियो गाड़ियों को सीज कर दिया है।

पटाखे की आवाज और रैश ड्राइविंग से थे लोग परेशान…

क्लेमेंट,टाउन क्षेत्र में स्थित निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों और कुछ स्थानीय युवकों द्वारा बुलेट में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर गलियों व सड़कों पर रैश ड्राइविंग की जा रही थी।

साइलेंसर से निकलने वाली पटाखे जैसी तेज आवाजों के कारण इलाके के बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी मानसिक तनाव व परेशानी झेलनी पड़ रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रभारी क्लेमेंट टाउन ने सीनियर सिटीजन दिवस के अवसर पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 वाहन सीज किए।

सीज़ किए गए अधिकतर वाहन निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के पाए गए हैं। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधित छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अन्य मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.