दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, 192 एटीएम कार्ड और अवैध असलाह संग 4 शातिर दबोचे !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून की दूरदर्शी कार्ययोजना, प्रभावी रणनीतियों और अपराधियों पर नकेल कसने के कड़े निर्देशों का असर एक बार फिर जनपद में देखने को मिला है।
एसएसपी के कुशल नेतृत्व में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुजुर्गों और सीधे-साधे लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (UP14BX8591) और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल (ई-चालान जांच पर UK17 X 0425) में सवार चारों अभियुक्तों को ढालीपुर पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 192 एटीएम कार्ड, 12 बोर का एक देसी तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन, कई अहम दस्तावेज तथा 1,200 रुपये नकद बरामद हुए ।
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इसी मुस्तैदी का नतीजा रहा कि 21 अगस्त 2026 को हर्बर्टपुर चौक पर गश्त के दौरान पुलिस को सटीक मुखबिर सूचना मिली कि यह अंतरराज्यीय गिरोह विकासनगर क्षेत्र में किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
मदद के नाम पर बुजुर्गों व महिलाओं को बनाते थे शिकार…
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एटीएम बूथों के आसपास रहकर बुजुर्गों, महिलाओं और सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। पैसे निकालते समय मदद का झांसा देकर वे बेहद चतुराई से एटीएम कार्ड बदल लेते थे और गोपनीय पिन मालूम कर बैंक खातों से रकम पार कर देते थे। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद भागने के लिए वे दूर गाड़ी खड़ी रखते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है। ये शातिर पूर्व में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश (सहारनपुर, मुजफ्फरनगर), हरियाणा और असम सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी और चोरी के दर्जनों मामलों में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम जगमोहन, निवासी न्यू सरस्वती विहार, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, नीटू निवास बुढाखेड़ा, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, सोनू निवासी पैरामाउंट के पास, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, आशु कुमार निवासी मोहनपुरा/गुलाबनगर, रुड़की, जनपद हरिद्वार है ।
अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर राजीव रौथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, उपनिरीक्षक सनोज कुमार, हैड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र बर्त्वाल, कॉन्स्टेबल शिवानन्द घिल्डियाल, कॉन्स्टेबल नरेश पन्त, कॉन्स्टेबल नवीन कोहली, कॉन्स्टेबल दिनेश बाबू और कॉन्स्टेबल प्रवीण चौहान शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
