दून पुलिस ने भागवत कथाओं में चोरी करने वाले पंजाब के अंतरराज्यीय ‘समाना गैंग’ का किया पर्दाफाश; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने धार्मिक आयोजनों और भागवत कथाओं में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पंजाब के कुख्यात अंतरराज्यीय ‘समाना गैंग’ का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह की दो महिलाओं सहित कुल चार शातिर सदस्यों को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 3 सोने की चेन, ₹10,000 नगद, चेन काटने वाला कटर और वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (HR26AX2739) बरामद हुई है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने खुद को पंजाब के पटियाला जिले के समाना गांव के रहने वाला बताया। यह गिरोह सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से अलग-अलग शहरों में आयोजित होने वाली भागवत कथाओं और धार्मिक आयोजनों की जानकारी जुटाता था।
इसके बाद गैंग में शामिल महिलाएं श्रद्धालुओं के रूप में कथा स्थल पर पहुंचते थे। भजन-कीर्तन के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर गिरोह की महिलाएं मौका मिलते ही वहां मौजूद अन्य महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र काट लेती थीं। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वे बाहर खड़ी अपनी कार में सवार होकर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ फरार हो जाते थे।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिला सुराग…
उल्लेखनीय है कि गत 10 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्रंतर्गत जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी हो गए थे जिनको जिनकी तहरीर पर पुलिस ने 3 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।
एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में गठित टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों का हुलिया तैयार किया।
जांच के दौरान पंजाब के पटियाला का चर्चित ‘समाना गैंग’ पुलिस के रडार पर आया। 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंग के सदस्य किसी नई वारदात की फिराक में दोबारा देहरादून आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर हरिद्वार बायपास रोड से चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम अजय सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब।
गुरुप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह, निवासी 16 एकड़ बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब।
हरजिन्दर कौर उर्फ रानी पत्नी काका, निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब।
पूजा कौर उर्फ लाडी पत्नी जगत सिंह, निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब है।
अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी आईएसबीटी उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह राणा, हैड कॉन्स्टेबल सुनीत चौधरी, हैड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल बृजमोहन सिंह रावत, कॉन्स्टेबल आबिद अली, कॉन्स्टेबल कैलाश पंवार, महिला कॉन्स्टेबल गीता बिष्ट एवं SOG देहरादून से हैड कॉन्स्टेबल किरण शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
