खुद को ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ बताने वाले गैंगस्टर “जग्गा” को ऋषिकेश पुलिस ने 3 सहयोगियों संग किया गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत लगभग एक दर्जन मुकदमें हैं पंजीकृत !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बाइट : सीओ ऋषिकेश

खुद को ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ बताने वाले गिरोह के सरगना जगजीत उर्फ जग्गा और उसके दो साथियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी लंबे समय से रंगदारी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जमीन/पारिवारिक विवादों में अवैध वसूली जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जगजीत उर्फ जग्गा ऋषिकेश क्षेत्र में एक गिरोह चलाता था। यह गिरोह पारिवारिक व भूमि विवादों में जबरन हस्तक्षेप कर लोगों को डराता-धमकाता था। पीड़ितों की फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना, घरों में घुसकर मारपीट करना और जान से मारने की धमकी देना इस गिरोह का मुख्य पेशा था। गिरोह के खौफ के कारण स्थानीय लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे।

घर से मिला ‘KING OF उत्तराखंड’ का बोर्ड

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जग्गा की निशानदेही पर उसके घर से ‘KING OF उत्तराखंड’ लिखा हुआ एक बोर्ड बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों में अपना खौफ कायम करने के लिए करता था।

वर्ष 2016 से 2026 के बीच इस गिरोह के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई थी। माननीय न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद कोतवाली ऋषिकेश में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम जगजीत उर्फ जग्गा निवासी मायाकुंड, चंद्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश, प्रणव उर्फ राघव बत्रा निवासी सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश एवं दीपेश कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश है।

एक आरोपी फरार, दबिश जारी…

मामले में नामजद चौथा आरोपी रवि गुप्ता निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

इस कुशल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी डोईवाला निरीक्षक राकेश गुसाईं (विवेचक), वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंवार, उपनिरीक्षक जगमोहन सिह, उपनिरीक्षक विकसित पंवार, उपनिरीक्षक बिनेश कुमार उपनिरीक्षक राजनारायण कोतवाली डोईवाला हैड कॉन्स्टेबल सन्दीप राठी हैड कॉन्स्टेबल राकेश पंवार एवं कॉन्स्टेबल तेजपाल सिह शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.