ऋषिकेश में हाथी ने रोका ट्रेन का रास्ता, यात्रियों में मचा हड़कंप

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेश। आज सुबह उस समय ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक हाथी ने दिल्ली से आ रही ट्रेन का रास्ता रोक दिया, जबकि ट्रेन स्टेशन से कुछ ही दूरी पर थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5ः30 बजे दिल्ली से ऋषिकेश आ रही ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर आकर एक हाथी खड़ा हो गया। वह काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर ही जमा रहा। ट्रेन के लोको पायलट ने होरन बजाया, वहीं स्टेशन पर खड़े रेल के इंजन ने भी काफी देर तक होरन बजाया। इसे देखकर स्टेशन पर यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। तब तक रेल भी हाथी के नजदीक आ गई। हाथी को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख ट्रेन के लोको पायलट ने रेल को रोककर काफी देर तक होरन दिया, तब जाकर हाथी जंगल की ओर लौट गया। इससे लोको पायलट और यात्रियों ने राहत की सांस ली।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *