देखिये वीडियो कैसे भागा अपराधी पुलिस के चंगुल से
Share your love
पुलिस की लापरवाही के मामले अक्सर आपने बहुत देखे होंगे लेकिन ऐसा मामला आपने शायद ही देखा हो मामला कोतवली का है जहां पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पुलिस की मौजूदगी में हॉस्पिटल से फरार हो गया जो पूरा मामला सीसीटीवी ने कैद हो गया जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए और हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने मामले पर पर्दा डालने के लिए रचा बड़ा षड्यंत्र मामला कोतवली बाजपुर के ग्राम बन्नाखेड़ा सानी का है जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किये भेज दिया बताते चले मृतक महिला जीनत का निकाह 6 वर्ष पूर्व आरिफ नामक व्यक्ति से हुआ था इस निकाह से पहले भी आरिफ का निकाह एक अन्य महिला के साथ हो चुका था जिसकी दोनों बीवियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद आरिफ ने अपनी पत्नी जीनत की जमकर पिटाई कर दी जिसके कुछ ही देर बाद महिला की मृत्यु हो गई।
जिसके बाद जीनत के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर सौपकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने आरोपी पति आरिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी जिकसे बाद आरोपी का स्वास्थ्य खराब हो गया पुलिस आरोपी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर आई जहां से आरोपी युवक पुलिस की बड़ी लापरवाही के कारण पुलिस की मौजूदगी में ही मौका देखकर वहा से फरार हो गया जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गये और यह सारी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अधिकारी इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं।
मामले को छुपाने के लिए पुलिस ने एक ऐसा षड्यंत्र रचा जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे बताते चले पुलिस ने आरोपी के फरार होने के बाद पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुला लिया और इंस्पेक्टर नंदा बल्लभ जोशी ने पीड़ित पक्ष को इतना डरा धमका दिया कि उन्हें फैसला करने के लिए मजबूर कर दिया मामले का खुलासा तब हुआ जब सूचना मिलने पर मीडिया की टीम देर रात ही कोतवाली पहुंच गई जिसे देखकर इंस्पेक्टर साहब के होश ही उड़ गए जब मीडिया कर्मी ने पीड़ित पक्ष से बातचीत की तो पीड़ित पक्ष ने हमे बताया कि यह फैसला हम अपनी मर्जी से नहीं कर रहे हैं यह लोग हमसे जबरदस्ती फैसला लिखवा रहे हैं और कह रहे है की सारी गलतियां आपकी बहन की थी आप लोग आपस मैं फैसला कर लो नहीं तो फस जाओगे जिसके बाद सामने बैठे इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह मीडिया पर ही भड़कने लगे और बोले मैं आपको बताने के लिए बाध्य नहीं हूं यह जांच का विषय है और जब हमने फरार आरोपी के बारे में पूछा तो बोले कहां फरार हो गया जिसके बाद उन्हें मजबूरन आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
