देहरादून में बना एक बार फिर केंटोनमेंट जोन!

Share your love

कोरोना से सम्बंधित देहरादून जनपद की अपडेट जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया आज के कोरोना वारियर्स ऑफ द डे प्रशासनिक सेवा से एडीएम वीर सिंह बुदियाल, व सिविल सोसाइटी से अमित सचदेवा को बनाया गया है | एडीएम द्वारा लॉक डाउन की अबधि के दौरान प्रवासियों की बेहतर व्यवस्था के लिए बनाया गया है जबकि अमित सचदेवा को जरूरतमन्द लोगो को भोजन वितरित करने के लिए बनाया गया है । साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कल निरंजनपुर मंडी में एक आढ़ती कोरोना पॉजिटिव आया था| जिसे बाद मंडी में कई दुकानों को बन्द करते हुए सेनेटइजेशन करवाया जा रहा है| इसके साथ साथ कोनेटेक्ट रेसिंग भी की जा रही है |जँहा वो रहते थे उस गुरु रोड कॉलोनी को भी सीज कर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है | जिसके बाद अब देहरादून में एक एक्टिव कंटेन्मेंट जोन हो गयी है।
प्राथमिक तौर पर सम्बन्धित के परिवार के सदस्यों का सैम्पल लिया गया है | उसके बाद अन्य लोगो का सैम्पल लिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *