ऋषिकेश: उत्तराखंड प्रदेश की वरीयता सूची के क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित बड़थ्वाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया

Share your love

ऋषिकेश:उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में उत्तराखंड प्रदेश की वरीयता सूची के क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित बड़थ्वाल को आज सोमेश्वर नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन प्रतिभाओं को मौका देने की आवश्यकता है।सोमेश्वर नगर स्थित अर्पित बड़थ्वाल के घर पहुंचकर श्री अग्रवाल ने अर्पित बड़थ्वाल के पिता श्री अनुसूया बर्थवाल एवं माता श्रीमती कला देवी को भी शुभकामनाएं दी। साथ ही अर्पित बड़थ्वाल के भाई सौरभ बड़थ्वाल जो हाई स्कूल मे प्रदेश की वरीयता सूची में चौथे स्थान पर आए हैं । उन्हें भी श्री अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेटकर सम्मानित किया ।श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश से विभिन्न क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन अनेक प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है जो ऋषिकेश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *