जान कर हैरान हो जाओगे आखिर कैसे आंध्र प्रदेश से बेरोकटोक गाड़ी में ला रहे थे 90 किलो गांजा ऋषिकेश में आकर पकड़े गए

Share your love

देहरादून

आपको जानकर हैरानी होगी एक टाटा सुमो गाड़ी 90 किलो गांजे के साथ देहरादून में पकड़ी जाती है पूछने पर आरोपियों के द्वारा जब बताया गया वह है गांजा आंध्र प्रदेश विशाखापट्टनम से ला रहे हैं तो पुलिस भी जानकर हैरान हो गई आखिर कैसे इतने राज्यों की पुलिस को चकमा देकर यह लोग उत्तराखंड पहुंच गए

बड़ा सवाल यह उठता है क्या कहीं भी पुलिस के द्वारा इनके वाहन की चेकिंग नहीं की गई विशाखापट्टनम से उत्तराखंड तक आने में लगभग यह लोग 100 से भी अधिक चक पोस्टों से गुजरे होंगे

 

खबर विस्तार से

विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश से टाटा सूमो गाड़ी में कुल 90 किलोग्राम गांजे (अंतरराष्ट्रीय कीमत छत्तीस लाख रुपए) की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत
पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है । जिनके अनुपालन में देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तथा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। जिसके लिए  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा लगातार
1- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
की जा रही है।
अभियान के अनुपालन में दिनांक आज दिनांक 10 अप्रैल 2023 को गठित टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान श्यामपुर फाटक पर एक टाटा सूमो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06R8576 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी से कुल 90 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्तगण*

1-रोहित पुत्र नरेश निवासी केशवपुरी बस्ती राजीव नगर थाना डोईवाला देहरादून
2-मनजीत पुत्र लल्लन राजभर निवासी प्रेमनग बाजार थाना जनपद देहरादून

बरामदगी
1-कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 36,00,000)
2-एक टाटा सूमो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06R8576

पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों के द्वारा बताया गया हम लोग दिनेश यादव, जो कि पीर बाबा की मजार केशवपुरी बस्ती डोईवाला में रहता है, के लिए काम करते हैं, उसके द्वारा हमें यह गाड़ी दी गई थी, जिसको लेकर हम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश गए थे। वहीं पर दिनेश के द्वारा बताए गए उसकी जान पहचान के किसी व्यक्ति द्वारा हमें यह सारा गांजा दिया गया था, जिसका नाम पता हम लोग नहीं जानते हैं। उक्त गांजे को हम आंधप्रदेश से लेकर आ रहे है जिसे हमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दिनेश यादव द्वारा बताये गये अलग –अलग स्थानो पर सप्लाई करना था।
नोट- दिनेश यादव निवासी पीर बाबा की मजार केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून को अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया है तथा अभियुक्तगणों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.