महिला के सगे भाई और बेटे ने ही किया घर में हाथ साफ, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 12 घंटे में बाप-बेटा गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून की डोईवाला पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी को किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि घर के ही मामा-भांजे की जोड़ी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शत-प्रतिशत माल और ₹2500 की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रेशम माजरी, डोईवाला निवासी मोनिका गोस्वामी ने कोतवाली डोईवाला पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि जब उनका परिवार बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने गया था, तब अज्ञात चोरों द्वारा उनकी अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई है जिसके आधार पर कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया ।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन पर कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा पुलिस का गठन लिया गया जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किए एवं सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसके फलस्वरूप गठित पुलिस टीम द्वारा आज फतेहपुर टांडा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस ने वादिनी के भाई अमित सिंह नेगी (37 वर्ष) और उसके बेटे चिराग बोरा (18 वर्ष) को चोरी के माल के साथ दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अमित सिंह नेगी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह वादिनी का सगा भाई है और इस चोरी में उसका भांजा चिराग बोरा भी शामिल था। अमित को नशे की गंभीर लत है, जबकि चिराग को ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग (जुआ) का चस्का लगा हुआ है। अपनी इन्हीं आदतों और जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई।

अभियुक्तों की धर पकड़ करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लाल तप्पड़ उपनिरीक्षक आदित्य सैनी, ​अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल राजीव कुमार, ​कांस्टेबल विकास फोर एवं ​कांस्टेबल गोनी पुरी शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.