तलाक के बदले महिला मांग रही थी 3 लाख लेकिन उसे मिली दर्दनाक मौत पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Share your love
हरिद्वार
10 घंटे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री। दरअसल, कल धनौरी बावनदर्रा के पास एक महिला बेहद घायल अवस्था में थी मिली जिसके शरीर पर चाकू से वार कर किये गए थे। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की भेजने पर इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
महिला संबंधी अपराधों के प्रति बेहद गंभीर एसएसपी अजय सिंह सूचना मिलते ही अन्य ऑफिसर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ जानकारी करने पर पता चला की महिला यहाँ अपने पति के साथ आयी थी पर पति के अचानक गायब हो जाने से एसएसपी सर के आदेश पर पूरे जनपद में देर रात तत्काल ही सभी थाना चौकी स्थित नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और आॉफ रुटों पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं एसएसपी द्वारा चेकिंग की मॉनिटरिंग की गई।
हत्या की वजह खोजने में जुटी पुलिस टीम ने सभी जानकारियों को सिलसिलेवार एकत्र किया। जिस पर पुलिस को यह जानकारी मिली की आपसी मनमुटाव और रोज-रोज के झगड़ों के कारण अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी को तलाक दे दिया लेकिन वह अलग होने के एवज में उससे 3 लाख की मांग कर रही थी नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दे रही थी। इसलिए अभियुक्त द्वारा बावनदर्रा धनौरी के पास मौका देख कर अपनी पत्नी को चाकू मारकर और जान से मारने की नियत से गंगनहर में फेंका और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त को सत्यता के आधार पर गंगोह, सहारनपुर से लाकर पूर्ण जानकारी उपरांत अपराध पुष्ट होने पर कलियर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा सावधानीपूर्वक साक्ष्य एकत्रित किए गये।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
