वन्यजीव तस्करी नेक्सस का भण्डाफोड़ बाघ की खाल और हड्डी समेत धरे गए चार तस्कर उत्तराखंड से दिल्ली तक है नेटवर्क

Share your love

उधम सिंह नगर खटीमा

 

वन्यजीव तस्करी नेक्सस का भण्डाफोड़, उत्तराखण्ड से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क..

उधम सिंह नगर के अंतर्गत खटीमा वाइल्डलाइफ वन क्षेत्र में उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से सक्रिय 04 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया हैं. शिकंजे में आए इन तस्करों के कब्जे से टाइगर (बाघ)की खाल और 15 किलो हड्डी बरामद की गई है. गिरफ्तार चारों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला के रहने वाले हैं और लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे.STF के अनुसार गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उक्त टाइगर की खाल व हड्डी को वे काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से लाये थे और आज इसे बेचने के लिए खटीमा ले जा रहे थे. STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है.पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा में वन्यजीव जन्तू संरक्षण अधिनियम में पंजीकृत कराया गया.अब अभियुक्तों से तस्करी के सम्बन्ध में  विस्तृत पूछताछ कर आगे की कार्यवाही जारी हैं..
STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि कल शाम एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि चार शातिर तस्कर एक सफेद रंग की बोलेरो जीप से खटीमा की तरफ आ रहे हैं.ऐसे में संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी कर उन्हें खटीमा टॉल प्लाजा के पास रोक लिया. तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर से टाइगर की खाल व भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद हुई.वन्यजीव तस्करों के कब्जे से बरामद हुई खाल अब तक की सबसे बड़ी टाइगर स्किन है. जिसकी लम्बाई करीब 11 फिट है. इतने बड़े टाइगर का शिकार कहाँ और कब किया गया इसकी पूरी जानकारी एसटीएफ द्वारा जुटायी जा रही है.ताकि तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की आगे और गिरफ्तारियाँ की जा सके.
बता दें कि बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है.पकड़े गये चारो तस्करों के विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग खटीमा में वन्यजीव अधि0 व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है..
गिरफ्तार वन्यजीव तस्कर..
1. कृष्ण कुमार पुत्र वीर राम निवासी ग्राम बगीचा, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़.
2.गजेंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़..
3.संजय कुमार पुत्र नंदन राम निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़..
4.हरीश कुमार पुत्र शेर राम निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़..
बरामदगी का विवरण–
1. 01 टाइगर(बाघ) की खाल- लम्बाई 11 फिट
2. करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डियाँ
3. एक बोलेरो जीप संख्या UK05TA2815..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.