जब डीआईजी के साथ बगल में कुर्सी लगाकर बैठी कांग्रेस नेत्री…जाने फिर क्या हुआ…!

Share your love

रिपोर्ट: राजीव चावला

काशीपुर: काशीपुर क्षेत्र में डीआईजी जगत राम जोशी का दौरा था, इस दौरान डीआईजी जगतराम जोशी ने जनसभा का आयोजन करा जिसमें शहर के नेतागण और फरियादी उपस्थित थे। वहीं जनसभा सभा में फरियादियों ने अपनी शिकायतें बता रहे थे तभी जनसभा में अचानक ऐसा कुछ हुआ जो लोगों में चर्चाओं का विषय बनने लगा।



दरअसल डीआईजी कुमाऊं जगत राम जोशी कोतवाली में फरियादियों के लिए आयोजित शिविर में भाग लेने को आए थे,जहां उन्होंने शिविर में आए क्षेत्र के लोगो की जनसमस्याओं को सुनते हुए तत्काल समस्याओं का खुद ही निस्तारण किया। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेत्री इंदुमान जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए बनाई गेलरी के बजाए डीआईजी के बगल में जा बैठी, जिससे दूसरे दलों ने एतराज़ जाहिर किया तो वहीं कुछ लोगो ने चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर कौन हैं ये इंदु मान…?



फिलहाल उनके इस व्यवहार से जहां स्थानीय पुलिस महकमा सकते में है, तो दूसरी ओर राजनीति के गलियारे में तरह तरह के कयास भी पैदा होना शुरू हो गए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *